एजेंसी .नई दिल्ली
भारतीय हाकी टीम ने कप्तान हरमनप्रीत सिंह और वरुण कुमार के दो-दो गोल की मदद से गुरुवार को यहां मेयर राधाकृष्णन हाकी स्टेडियम में एशियाई चैंपियंस ट्राफी के अपने पहले मैच में चीन को 7-2 से करारी शिकस्त दी। भारत के लिए हरमनप्रीत ने पांचवें और आठवें मिनट में जबकि वरुण कुमार ने 19वें और 30वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर से गोल किए। भारत मध्यांतर में छह गोल से आगे था। उसने पहले दो क्वार्टर में तीन तीन गोल किए। टीम की ओर से सुखजीत सिंह ने 15वें मिनट, आकाशदीप सिंह ने 16वें मिनट और मंदीप सिंह ने 40वें मिनट में गोल दागे। आकाशदीप के मैदानी गोल के अलावा भारत के सभी गोल पेनाल्टी कार्नर से हुए। चीन के लिए वेनहुई ई ने 18वें और जिशेंग गाओ ने 25वें मिनट में गोल किए। चौथे क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ। भारत का सामना अब अपने दूसरे मैच में शुक्रवार को जापान से होगा।
Author: Khabar Logy
Himachal Pradesh