न OPS दी न ही पावर प्रोजेक्ट वापस सौंपे , अब आर- पार की लड़ाई के मूड में बिजली बोर्ड के मुलाजिम

स्टेट ब्यूरो. शिमला

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के आदेशों के बावजूद बिजली कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) नहीं दी गई। इससे नाराज विद्युत कर्मचारी और इंजीनियर सांकेतिक धरना दे रहे हैं। बोर्ड प्रबंधन के रवैये से नाखुश कर्मचारी प्रदेशभर में प्रदर्शन कर रहे हैं। दरअसल, राज्य सरकार ने सभी विभागों के लगभग 1.36 लाख कर्मचारियों को OPS दे दी है।

इन कर्मचारियों का NPS के तहत कटने वाला शेयर मई महीने से बंद हो गया है। मगर, बिजली बोर्ड कर्मचारियों का अभी भी NPS में शेयर जा रहा है। बोर्ड प्रबंधन अपने कर्मचारियों को OPS देने के पक्ष में नहीं है।इसलिए जून महीने में भी बिजली कर्मचारी प्रदेशव्यापी धरना दे चुके हैं। मगर, तब मुख्यमंत्री सुक्खू के आश्वासन पर इन्होंने अपनी हड़ताल खत्म की और OPS जल्द देने की बात कही गई, लेकिन अभी भी इन्हें OPS नहीं दी गई। अब बिजली कर्मचारी आर-पार की लड़ाई लड़ने की तैयारी में हैं। बिजली बोर्ड में 10 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को OPS मिलनी है।पावर प्रोजेक्ट वापस बोर्ड को सौंपने की भी मांग धरने के दौरान विद्युत कर्मचारी OPS बहाली के साथ-साथ बिजली बोर्ड के 4 छोटे प्रोजेक्ट पॉवर निगम को ट्रांसफर करने के सरकार के फैसले का भी विरोध कर रहे है और वापस बिजली बोर्ड को देने की मांग कर रहे हैं।

Khabar Logy
Author: Khabar Logy

Himachal Pradesh

Leave a Comment

error: Content is protected !!