हिमाचल कांग्रेस में सियासी भूचाल के आसार, कृषि मंत्री के बेटे ने पिता के खिलाफ ही खोल दिया मोर्चा

पॉलिटिकल डेस्क. शिमला

हिमाचल कांग्रेस में मौजूदा समय में जो हालात बने हुए हैं वह एक सियासी महाभारत छिड़ने की ओर इशारा कर रहे हैं. राजनीतिक भाषा में कहें तो प्रदेश कांग्रेस में कभी भी सियासी भूचाल आ सकता है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, दिग्गज नेता राजेंद्र राणा और सुधीर शर्मा के बाद पूर्व CPS नीरज भारती ने भी इसके संकेत दे दिए हैं। भारती ने तो फेसबुक पर अपने ही पिता एवं सुक्खू कैबिनेट में कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार पर तंज कसते हुए चुने हुए विधायकों पर टिप्पणी नहीं करने की नसीहत दी। नीरज यही नहीं रुके, उन्होंने तो यहां तक लिख दिया कि सरकार को अपनी कार्यप्रणाली बनाने के लिए आठ महीने काफी होते है। नौ महीने में तो बच्चा भी हो जाता है।दरअसल, चंद्र कुमार ने पिछले कल मुख्यमंत्री सुक्खू के समर्थन में बयान दिया था। उन्होंने राजेंद्र राणा और सुधीर के फेसबुक पोस्ट को अनुशासनहीनता बताया था। इस पर नीरज भारती ने चंद्र कुमार को खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने लिखा कि अपनी पार्टी के चुने हुए प्रतिनिधियों पर तंज कसने से अच्छा है कि आप अपने जिले पर ध्यान दें।

हिमाचल के सबसे बड़े जिले कांगड़ा के आप इकलौते मंत्री हैं। इसलिए अपनी अधिकारियों और कर्मचारियों के बारे में सोचें, जो कांग्रेस वर्कर को मुंह नहीं लगा रहे। सरकार बने 8 महीने हो गए, लेकिन अब तक अधिकारी तक नहीं बदले गए। इससे विधायक और आम कार्यकर्ता हताश हैं। भारती के पोस्ट ने जाहिर कर दिया कि कांग्रेस के भीतर सब ठीक-ठाक नहीं है।

 

Khabar Logy
Author: Khabar Logy

Himachal Pradesh

Leave a Comment

error: Content is protected !!