तीन दशक बाद भाजपा मंडल हमीरपुर के अध्यक्ष बने पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता आदर्श कांत, गृह क्षेत्र में उत्सव सा माहौल

 

पॉलीटिकल डेस्क . हमीरपुर

उखली पंचायत से संबंध रखने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता आदर्शकांत को जिला भाजपा मंडल हमीरपुर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। लोकसभा चुनावों से पहले हमीरपुर भाजपा ने उन्हें यह महत्वपूर्ण पद सौंपा है। जिला भाजपा मंडल हमीरपुर अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति मिलने के उपरांत उखली पंचायत में उनका जोरदार स्वागत किया गया।
बता दें कि आदर्श कांत ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत वर्ष 1989 से की थी। वह वर्ष 1998 तक भोरंज युवा मोर्चा के महामंत्री के पद पर तैनात रहे। वर्ष 1998 में वह जिला युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष बने। वह युवा मोर्चा उपाध्यक्ष के पद पर वर्ष 2006 तक तैनात रहे। वर्ष 2006 भाजपा भोरंज मंडल के महामंत्री बने। वर्ष 2007 में पुनर्शिमांकन के चलते ऊखली पंचायत को हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में शामिल किया गया तथा उन्हें जिला हमीरपुर मंडल का महामंत्री बनाया गया। वर्ष 2009 से लेकर 2012 तक वह भाजपा मंडल हमीरपुर के मंडल अध्यक्ष रहे। इसके उपरांत उन्हें जिला भाजपा मंडल हमीरपुर का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया तथा वर्ष 2016 तक वह इस पद पर तैनात रहे। वर्ष 2016 से लेकर वर्ष 2022 तक जिला भाजपा के प्रवक्ता रहे। अब उन्हें एक बार फिर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए जिला भाजपा ने हमीरपुर मंडल अध्यक्ष के पद पर तैनाती दी है। उन्होंने इसके लिए भाजपा हाईकमान तथा जिला के भाजपा पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें जिला भाजपा की तरफ से दी गई है उसका पूरी ईमानदारी तथा निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। पार्टी को मजबूती प्रदान करने का काम किया जाएगा तथा पार्टी हाई कमान के निर्देशों के तहत कार्य करेंगे।

Khabar Logy
Author: Khabar Logy

Himachal Pradesh

Leave a Comment

error: Content is protected !!