हमीरपुर भाजपा ने पांचों मंडलों में तैनात किए अध्यक्ष , जिला भाजपा अध्यक्ष देशराज शर्मा ने की नामों की घोषणा

पॉलिटिकल डेस्क . हमीरपुर
जिला हमीरपुर भाजपा ने शनिवार को अपने पांचो मंडलों में मुखिया तैनात कर दिए है। विस चुनावों में जिला में भाजपा की अप्रत्याशित हार के बाद पार्टी ने संगठन में नया रक्त संचार करने प्रयास किया गया है। पांचों मंडलों में नए चेहरे नियुक्त किए गए है। किसी भी मंडल में अध्यक्ष को रिपीट नहीं किया गया है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि उप चुनावों और आम चुनावों में प्रदेश में मिली हार के बाद अब पार्टी लोस चुनावों में कोई रिस्क लेने के मूड में नहीं है। यही वजह है कि समय रहते ही संगठन में अहम माने जाने वाले मंडलों में सियासी सेनापति नियुक्त कर दिए गए हैं।
हमीरपुर भाजपा अध्यक्ष देशराज शर्मा ने शनिवार को जिला के पांचों मंडलों के अध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी है। सर्किट हाउस हमीरपुर में बाकायदा प्रेस वार्ता कर देशराज शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष डा राजीव बिंदल से मंजूर हुए सभी मंडलों के अध्यक्ष के नाम सार्वजनिक किए हैं। उन्होंने कहा कि अशोक ठाकुर को भोरंज मण्डल  विक्रम राणा को सुजानपुर मंडल, आदर्शकांत को हमीरपुर मंडल, यशवीर पटियाल को बड़सर मंडल और वीरेंद्र पठानिया को नादौन मंडल के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। देशराज शर्मा है कि अनुभवी कार्यकर्ताओं को मंडलों का जिम्मा सौंपा गया है।
गौरतलब है कि जिला की टीम में कार्यरत पदाधिकारियों को मंडलों की कमान सौंपी गई। टीम में युवाओं और अनुभवी नेताओं का मिश्रण का प्रयास किया गया है। हमीरपुर मंडल में तैनात किए गए अध्यक्ष आदर्शकांत इससे पूर्व भी मंडल की कमान संभाल चुके हैं।
Khabar Logy
Author: Khabar Logy

Himachal Pradesh

Leave a Comment

error: Content is protected !!