पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के गृह जिला में भाजपा ने गठित की नई कार्यकारिणी

पॉलिटिकल डेस्क. हमीरपुर

पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार और केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के गृह जिला हमीरपुर के पांचों मंडलों की कार्यकारीणियों के बाद जिला भाजपा की की कार्यकारिणी का भी गठन शुक्रवार को कर दिया गया। जिला भाजपा के अध्यक्ष देशराज शर्मा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि आज ही के दिन 51 वर्ष पूर्व हमीरपुर जिले का भी गठन हुआ था। इस शुभ अवसर पर आज जिला भाजपा अपनी नई कार्यकारिणी का गठन कर रही है जिसमें 6 उपाध्यक्ष, 6 सचिव और दो महामंत्री बनाए गए हैं। इसके अलावा 47 कार्यकर्ताओं को जिला की कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। उन्होंने बताया कि हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से विजय पाल सोहारू, बड़सर से चतर सिंह कौशल, भोरंज से अभयवीर सिंह लवली, नादौन से हरदयाल सिंह, सुजानुपर से बीना कपिल और नादौन से राजकुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि भोरंज से राकेश ठाकुर और हमीरपुर से अजय रिंटू महामंत्री और हमीरपुर से तेज प्रकाश चोपड़ा कोषाध्यक्ष होंगे। इसी तरह बड़सर से श्याम ढटवालिया, सुजानपुर से पवन शर्मा, सुजानपुर से विनोद ठाकुर, भोरंज से प्रोमिला कुमारी, बड़सर से सपना सोनी और नादौन से मीना कुमारी को सचिव बनाया गया है। हमीरपुर के होशियार सिंह कार्यालय सचिव, गज्जन शर्मा कार्यालय प्रभारी, भोरंज के विकास कनव आईटी प्रमुख, हमीरपुर से विकास शर्मा मीडिया प्रभारी, राकेश पठानिया सह मीडिया प्रभारी और अभिषेक शर्मा सोशल मीडिया प्रमुख बनाए गए हैं।

#BJP Hamirpur

ये होंगे कार्यकारिणी के 47 सदस्य
कार्यकारिणी सदस्यों में हमीरपुर से रमेश शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, विमला देवी, ऊषा बिरला, सुमन कपिल, राजेश गौतम, सुरेंद्र मिन्हास, संजीव शर्मा, कमलेश परमार, सुजानपुर से पवना धीमान, विरेंद्र ठाकुर, जापान सिंह, जीवन लाता, डा. सुभाष चंद, लता राणा, सुनील कुमार, सुरेश शर्मा, प्रदीप कुमार, प्रवीण कुमार, सीमा ठाकुर, बड़सर से सुभाष बन्याल, कमलेश शर्मा, ईश्वरी देवी, महिंद्र सिंह ढटवालिया, नरेश कतना, सुरेश चौधरी, मंजू देवी, नादौन से पवन शर्मा, राजेंद्र ठाकुर, अजय ठाकुर, ओमा चंद ठाकुर, डा. नरेश कुमार, मनजीत ठाकुर, तारो देवी, सोमा देवी, तरुण कपिल, बिहारी लाल, अमन गुप्ता और तारा चंद जबकि भोरंज से देवराज शर्मा, अनिल परमार, चमन ठाकुर, सत्या रावत, कै . प्रीतम सिंह, सुरजीत सिंह , पुष्पा ठाकुर और अजय वशिष्ठ को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।

Khabar Logy
Author: Khabar Logy

Himachal Pradesh

Leave a Comment

error: Content is protected !!