स्टेट ब्यूरो . शिमला
प्रदेश कंप्यूटर शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शर्मा व प्रदेश सचिव सुमन ठाकुर ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलकर कंप्यूटर शिक्षकों के हितों को लेकर पैरवी की है। कंप्यूटर शिक्षक संघ ने कहां है कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 1329 कंप्यूटर शिक्षक बेहतर शिक्षा प्रदान कर रहे हैं और बच्चों के बेहतर परिणाम भी आ रहे हैं। कंप्यूटर शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री के कड़े फैसलों की सराहना की है और हाल ही में हाई कोर्ट द्वारा कंप्यूटर शिक्षकों के हित में दिए गए फैसले और पेंडिंग पड़े साक्षात्कार शुरू करने के निर्णय का भी स्वागत किया है और मुख्यमंत्री का आभार भी जताया है। संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है की उनके हितों को ध्यान में रखते हुए उन्हें शिक्षा विभाग में शीघ्र समायोजित किया जाए और उनके बंद पड़े साक्षात्कार शुरू किए जाएं।
उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि 1329 कंप्यूटर शिक्षकों में से कुछ शिक्षकों के साक्षात्कार हो चुके हैं और कुछ के ही बाकी बचे हैं उन्हें पूर्ण करवा कर कंप्यूटर शिक्षकों को सरकार राहत पहुंचाने का फैसला करें। शिक्षक संघ ने प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का भी आभार जताया है तथा कहा है कि उच्च न्यायालय से जो फैसला आया है वह कंप्यूटर शिक्षकों की 20 वर्षों से अधिक समय की कठिन मेहनत का ही परिणाम है जिसे कंप्यूटर शिक्षकों को उच्च न्यायालय ने बेहतर न्याय प्रदान किया है। प्रदेश का पोर्टल शिक्षक संघ के अध्यक्ष व प्रदेश प्रेस सचिव सुमन ठाकुर ने कहा है कि आपदा की घड़ी में भी कंप्यूटर शिक्षक संघ मुख्यमंत्री के साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़ा है और हर स्तर पर शिक्षक संघ का सरकार को पिछले विधानसभा चुनावों की तर्ज पर आगे आने वाले लोकसभा चुनाव में भी पूर्ण सहयोग रहेगा।
Author: Khabar Logy
Himachal Pradesh