स्टेट ब्यूरो . शिमला
जी-20 सम्मेलन में शनिवार को रात्रि भोज के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हिमाचल में आई आपदा को लेकर बात की और साथ ही इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की भी मांग की जिसे प्रधानमंत्री ने बड़े गौर से सुनी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हिमाचल के हितों की पैरवी करना नहीं भूले। उन्होंने प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की जानकारी दी और इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की। साथ ही विशेष राहत पैकेज जारी करने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के दौरान बेहतरीन कार्य किया है। जिसके लिए विश्व बैंक, नीति आयोग, हिमाचल के राज्यपाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार जी उनकी प्रशंसा कर चुके हैं।
Author: Khabar Logy
Himachal Pradesh