शिमला – औषधीय गुणों से भरपूर कीवी फल himachal प्रदेश में महंगा हो गया है। पहले 20 से 25 रुपए में मिलने वाला कीवी फल अब 40 से 45 रुपए में मिल रहा है। अचानक ही कीवी फल के दामों में इजाफा हुआ है। इसका मुख्य कारण पंजाब व दिल्ली में डेंगू का फैलना माना जा रहा है। दोनों ही राज्यों में डेंगू के मामले अधिक होने के चलते कीवी फल की डिमांड भी अधिक हो गई है। इस वजह से हिमाचल में इसकी आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। आपूर्ति प्रभावित होने की वजह से हिमाचल पहुंच रहा कीवी महंगा हो गया है। दुकानदारों की माने तो पहले कीवी फल का पैकेट जिसमें 30 पीस होते हैं उसकी कीमत 650 से लेकर 700 रुपए थी लेकिन अब उसकी कीमत बढक़र 1050 से 1100 रुपए हो गई है। माना जाता है कि कीवी फल विटामिन, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्रीशियम और फाइबर जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। डेंगू से बचाव के लिए कीवी फल को काफी लाभदायी माना जाता है। कीवी में विटामिन सी के भरपूर होने के अलावा ये हमारे प्लेटलेटस को एक साथ रखने और बेहतर काम करने में मदद करती है। बता दें कि कीवी फल हिमाचल में न्यूजीलैंड, चिल्ली, इरान व इराक से पहुंचता है।
राज्य में कीवी फल के साथ ही अनार के दामों में भी बढ़ौतरी हुई है। अच्छी गुणवत्ता वाला अनार 240 रुपए किलोग्राम बिक्रय हो रहा है, हालांकि कुछ दिन पहले इसके दाम 180 रुपए किलोग्राम थे। फलों के दामों में वृद्धि होने की वजह से दुकानदारों की काम भी प्रभावित हुआ है। सूत्रों की माने तो महंगे फलों को खरीदने में ग्रहाक रूची नहीं दिखा रहे। इस वजह से दुकानदार भी महंगे फलों को दुकान में रखने से कतरा रहे हैं लेकिन ग्राहकों की सुविधा हेतू कम मात्रा में महंगे फलों को रखा गया है। वही औषधीय गुणों से भरपूर मालटा फल भी ग्रहकों की पहुंच में नहीं आ रहा। इसकी कीमत 200 रुपए किलोग्राम है। वर्तमान में यह फल साउथ अफ्रीका से आ रहा है। पहले यह फल मिस्र से पहुंच रहा था। कुल मिलाकर फलों के दामों में मनमुताबिक कमी नहीं हुई है। सेब भी मार्केट में कई दामों में उपलब्ध है। सेब 50 रुपए से लेकर 150 रुपए तक उपलब्ध है। कुल मिलाकर दुकानदारों के पास ही महंगा फल पहुंच रहा है जिस वजह से ग्राहकों को और महंगा मिल रहा है। वहीं कुछ जानकारों की माने तो आगामी समय में फलों के दाम और बढ़ सकते हैं।
Author: Khabar Logy
Himachal Pradesh