भरमौर में पिकअप खाई में गिरी दो लोगों की मौत, राख-धनाड़ा लिंक रोड़ पर हुआ हादसा

चंबा। जिला मुख्यालय चंबा से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर भरमौर क्षेत्र के तहत आने वाले राख-धनाड़ा लिंक रोड़ पर एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस वाहन दुर्घटना में गाड़ी में सवार दो लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर सीएचसी चूड़ी पहुंचाया। मामले की पुष्टि एसपी चंबा अभिषेक यादव ने की। जानकारी के अनुसार वीरवार की दोपहर एक पिकअप गाड़ी नंबर एचपी 73ए-4245 राख-धनाड़ा लिंक रोड़ पर जा रही थी तो रैन पानी नामक स्थान पर वह अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। दुर्घटना के समय गाड़ी चालक सहित एक अन्य व्यक्ति गाड़ी में सवार था।दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गाड़ी गिरने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से शवों को खाई से बाहर निकाला। मृतकों की पहचान 30 वर्षीय राज कुमार पुत्र मान सिंह व 32 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र रौनकी राम दोनों निवासी गांव थल्ली परगना सामरा के रूप में हुई। 

Khabar Logy
Author: Khabar Logy

Himachal Pradesh

Leave a Comment

error: Content is protected !!