सोलन पुलिस ने चिट्टा तस्करी के दो बडे  नेटवर्क शिकंजे में लिए, गिरोह के 16 आरोपी गिरफ्तार

सोलन. सोलन पुलिस ने चिट्टा तस्करी के दो बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। सोलन पुलिस द्वारा सर्विलांस के जरिये बीते दो माह में दो बड़े चिट्टे की सप्लाई करने वाले  नेटवर्क का भांडाफोड़ किया है। सोलन जिला के अलग -अलग थानों में 6 प्राथमिकी दर्ज कर 16 लोगो को गिरफतार किया गया है। इसमें एक नाइजीरियन नागरिक भी है। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि सोलन पुलिस ने कई लोगो को सर्विलांस पर रखा था जिसके बाद उन्हें यह बड़ी कामयाबी हांसिल हुई है। उन्होंने कहा कि गिरोह के संपर्क में हिमाचल प्रदेश के 200 से अधिक युवा थे। गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस की रडार पर अभी भी कई तस्कर व चिट्टे का सेवन करने वाले है।

Khabar Logy
Author: Khabar Logy

Himachal Pradesh

Leave a Comment

error: Content is protected !!