पांगी। नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह पर निशाना साधते हुए बताया कि पांगी घाटी की जनता ने उन्हें वोट देकर अपना सांसद बनाया हुआ है। लेकिन चुनाव को 2 साल बीत चुके हैं और मंडी सांसद अभी तक घाटी की जनता का धन्यवाद करने नहीं पहुंची हुई है। लेकिन अब जैसे ही लोकसभा चुनाव नजदीक आए तो फिर से मंडी सांसद को पंगवाल समुदाय की याद आई हुई है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बताया कि घाटी के ही शिक्षण संस्थाओं व स्वास्थ्य संस्थानों को प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा बंद किया गया है। पांगी घाटी की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए भाजपा सरकार द्वारा उन संस्थाओं को खोला गया था।
पांगी की कई ऐसी पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र खोले गए थे जहां पर चिकित्सक भी लोगों की सेवाएं देने के लिए तैनात कर दिए गए थे लेकिन उन स्वास्थ्य केंद्र को भी प्रदेश कांग्रेस सरकार की ओर से बंद कर दिया गया है। वही रामलीला मैदान में जनता को संबोधित करते हुए घाटी की महिलाओं को इस बात का याद दिलाते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि अब फिर से मंडी लोकसभा की सांसद व हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस अध्यक्ष घाटी के दौरे पर आ रही है। उन्हें एक बार कांग्रेस द्वारा विधानसभा चुनावों के दौरान दी गई 10 गारंटी को जरूर याद दिलाना। इस मौके पर भरमौर-पांगी विधायक डॉ जनक राज, भाजपा मंडल पांगी अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।
Author: Khabar Logy
Himachal Pradesh