विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कार में देसी घी, नशे के खिलाफ एस संस्था की नई पहल

हमीरपुर . युवाओं को नशे की गिर त में लेने के लिए जहां नशे के सौदागर आए दिन नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं, वहीं समाज को सही दिशा देने की ओर लगी कुछ संस्थाएं प्रतियोगिताओं के माध्यम से नए-नए एक्सपेरिमेंट करके उनको मुंह तोड़ जबाव भी दे रही हैं। हमीरपुर में इसका उदाहरण उस वक्त देखने को मिला जब यहां एक संस्था के कार्यक्रम में विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कार के रूप में उनकी फिटनेस को ध्यान में रखते हुए टी र्शट और मोमेंटो के अलावा देसी घी भी गि ट मं दिया गया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के जन्मदिवस के उपलक्ष पर सामाजिक संस्था यस हिमाचल, द्वारा आयोजित खेल सप्ताह के तहत नशे के खिलाफ जागरूकता दौड़ का आयोजन किया गया।

इसमें पुरुष व महिला वर्ग के पहले 10-10 विजेताओं को देसी घी व ब्रांडेड टी-शर्ट , स्मृति चिन्ह व दोनों वर्ग में प्रथम विजेताओं को नकद पुरस्कार भी दिया गया। जागरूकता दौड़ में लगभग 300 युवाओं ने भाग लिया, सभी के लिए फलों व जूस की भी व्यवस्था की गई थी। पुरुष वर्ग के 2000 मीटर दौड़ में आदित्य प्रथम , आदित्य पटियाल दूसरे, अरुण शर्मा तीसरे ,अभय चौथे,रोहित पांचवे,विशाल छठे, अतुल सातवें,रजत आठवें,अजय नवमें पर निशु कुमार दसवे स्थान पर रहे। इनके अलावा करण और गौरव होटल मनेजमेंट से अपने वर्ग में प्रथम और दूसरे स्थान पर रहे। वहीं महिला वर्ग के 2000 मीटर में शिवाली प्रथम ,रिचा दूसरे, राशि तीसरे,सुहानी चौथे, शगुन पांचवे,पलक छठे, रीतिका सातवें, अर्पिता आठवें, शिवांगी नवमें व स्वेता दसवें स्थान पर रही।

सामाजिक संस्था यस, हिमाचल के अध्यक्ष व प्रदेश भाजपासचिव नरेंद्र अत्री ने इस मौके पर कहा कि एशियन गे स में पदक तालिका में भारत के पदों की सं या बढऩे से जहां विश्व पटल पर राष्ट्र का स मान बढ़ा है, वहीं देशवासियों में युवाओं में उत्साह का संचार हुआ है। इस अवसर पर मु य रूप से अतिथियों में सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष विमल ठाकुर, सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता एवं सामाजिक संस्था ज्योति कलश के अध्यक्ष इंजीनियर सुरंम सिंह, खेल केंद्र हमीरपुर के असिस्टेंट डायरेक्टर मनोज अवाती ,सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी रंजीत ठाकुर, सेवानिवृत्त अधिकारी प्रेम ठाकुर, सुरेश कटोच ,भाजपा मंडल महामंत्री राजेश ठाकुर, मंडल के उपाध्यक्ष अणु पंचायत के प्रधान राजू मिन्हास, बूथ अध्यक्ष विजय ठाकुर, सेवानिवृत्त फॉरेस्ट अधिकारी अनंत राम सुमन, ओलंपियन जूडो दिव्या आदि गणमान्य मौजूद रहे।

Khabar Logy
Author: Khabar Logy

Himachal Pradesh

Leave a Comment

error: Content is protected !!