पति ने पत्नी के गले पर किया ब्लेड से वार फिर अपने गले पर भी लगा लिए कट, कांगड़ा के हैं रहने वाले

ऊना.  हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के  उपमंडल गगरेट में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी के गले पर ब्लेड से वार करने के बाद अपने गले पर उसी ब्लेड से कट लगाते हुए खुद को घायल करने का मामला सामने आया है। घायलों का उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जबकि पुलिस ने घटना के संबंध में पति के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में नंगल जरियालां के रहने वाले गौरव पुत्र बाल मुकुंद ने बताया कि वह गगरेट में अमित शर्मा के मकान में किराए पर रहता है। इसी मकान में कांगड़ा की नूरपुर तहसील के तहत परगना गांव का यशपाल भी अपनी पत्नी के साथ रहता है। उसने बताया कि यशपाल अक्सर अपनी पत्नी से मारपीट करता रहता है। सोमवार तड़के करीब 5:30 बजे गौरव ने यशपाल के कमरे से चीखने चिल्लाने की आवाजें सुनी, जिसके चलते वह फौरन उसे दिशा में भागा। जहां उसने देखा कि यशपाल ने अपनी पत्नी के गले पर ब्लेड से वार करके उसे लहूलुहान कर दिया है, हालांकि जब गौरव ने यशपाल को रोकने का प्रयास किया तो उसने अपने भी गले पर भी इस ब्लेड से कट लगा लिए। गौरव ने फौरन आसपास के लोगों को मौके पर बुलाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी गई। डीएसपी अंब वसुधा सूद के अनुसार पुलिस ने पति के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है . 

Khabar Logy
Author: Khabar Logy

Himachal Pradesh

Leave a Comment

error: Content is protected !!