हमीरपुर . शनिवार को हमीरपुर भाजपा मंडल द्वारा आयोजित त्रिदेव सम्मेलन में उपस्थित त्रिदेवों को संबोधित करने के पश्चात केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि उत्तरप्रदेश की जनता ने नेहरू गांधी परिवार की चार-चार पीढ़ियों को सांसद बनाकर लोकसभा में भेजा है । खुद वायनाड से चुनाव जीतने के बाद राहुल गांधी ने बदले में उत्तरप्रदेश के लोगों की बुद्धि पर ही प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दिया था। जो खुद अपना होश खो बैठे हैं किस अवस्था में क्या बयान देते हैं और उसके बाद हंसी का पात्र बनते हैं। अबकी बार कांग्रेस उत्तर प्रदेश से अपना खाता तक भी नहीं खोल पाएगी।अनुराग ठाकुर ने कहा भाजपा कार्यकर्ताओं का राजनीतिक दल है जिसमें सबसे बड़ी भूमिका ही संगठन और कार्यकर्ता की होती है। पार्टी के त्रिदेव वह कार्यकर्ता होते हैं जो मतदान केंद्र को सशक्त करते हैं और अबकी बार त्रिदेव ऐसा संकल्प लेकर चले हैं कि जैसे प्रधानमंत्री मोदी ने धारा 370 को धराशाई किया है ठीक उसी तरह हर पोलिंग बूथ पर पार्टी के पक्ष में 370 वोट अधिक बढ़ाने की मुहिम हम सब मिलकर चलाएंगे ताकि हर पोलिंग बूथ पर इतना रिकॉर्ड वोट पार्टी को पड़े कि भाजपा 370 सीटें और एनडीए 400 सीटें जीते।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस का चेहरा जनता में बेनकाब हो चुका है कांग्रेस ने जनता को ठगा है अपने ही किये वायदों से कांग्रेस मुकर गई है। जनता के बीच प्रियंका गांधी के वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें उन्होंने अपने भाषण में कहा था की पांच पांच लाख सरकारी नौकरियां देंगे और कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में लिखा था कि 5 लाख सरकारी नौकरियां देंगे और अब मुख्यमंत्री और बाकी अन्य नेता मुकर गया जो अपने आप ही दर्शाता है कि कांग्रेस वाले वोट लेने से पहले कुछ भी बोलते हैं और वोट लेने के पश्चात मुकर जाते हैं और ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। 2003 में जब इन्होंने सरकार बनाई तब इन्होंने कहा था हर घर से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देंगे जो नहीं दी। 2012 में जब इन्होंने सरकार बनाई तब कहा कि हर बेरोजगार को बेरोजगारी भत्ता देंगे पर दिया नहीं। 2022 में सरकार बनने से पहले कहा हम ₹2 किलो गोबर और ₹100 किलो दूध खरीदेंगे और 5 लाख सरकारी नौकरियां देंगे पर दी नहीं , यही नहीं ₹1500 महीना प्रदेश की महिलाओं को देने का वायदा इन्होंने किया था पर दिया नहीं। लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं अब वही लोग कांग्रेस को ठेंगा दिखाकर बाहर का रास्ता दिखाएंगे। प्रदेश में पहले भी कांग्रेस की सरकार रही है तभी भाजपा ने ही लोकसभा चुनाव जीते हैं और अब भी भाजपा ही चुनाव जीतेगी।
Author: Khabar Logy
Himachal Pradesh
Post Views: 311