मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह बोले , सुधीर शर्मा बागियों के सरगना, 15 करोड़ से अधिक मिले 

नादौन. अपने गृह विधानसभा क्षेत्र के दो दिवसीय प्रवास पर आए मुख्यमंत्री  ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को बागी विधायकों और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर एक बार फिर तीखा हमला बोला। नादौन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए CM ने कहा कि धर्मशाला के पूर्व विधायक सुधीर शर्मा बागियों के सरगना हैंए उन्हें 15 करोड़ रुपये से भी अधिक मिले होंगे। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए छह पूर्व विधायकों के सभी कारनामे जनता की अदालत में सामने आएंगे। जिन्होंने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की हैए उनके मामले भी खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की सत्ता की भूख ज्यादा बढ़ गई है। वोट के दम पर सरकार नहीं बना सके तो अब नोटों के दम पर सत्ता हथियाना चाह रहे हैं।

जनता भाजपा को नकार चुकी हैए यह जयराम ठाकुर को दिमाग में बिठा लेना चाहिए। अन्य प्रदेशों में भाजपा ने नोटों के दम सत्ता हथियाईए वैसा ही हिमाचल में करना चाह रहे थे। लेकिनए भगवान हमारे साथ हैं और उन्होंने हमें जनता की सेवा का मौका दिया है। ठाकुर सुखविंदर सिंह ने कहा कि बिकाऊ को जनता कभी जिताऊ नहीं बनाएगी। बागी विधायकों के विधानसभा क्षेत्रों में 300 से 400 करोड़ रुपये के काम हुए हैं। उनकी मर्जी के एसडीएमए बीडीओए तहसीलदारए अधिशाषी अभियंता और एसडीओ लगाए फिर भी बिक गए। राजनीति में यह नहीं होना चाहिए कि चुनाव में जो राशि खर्च की है विधायक बनने के बाद उसे पूरा करने में जुट जाएं और कमाई न हो तो सरकार गिराने की साजिश रच दें। बिकाऊ विधायकों का चरित्र जनता के सामने बेनकाब हो चुका है। मु यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी से पहले और बाद में भी लड़ाई लड़ी। पहले देश को आजाद कराने की लड़ाई थीए बाद में देश को अपने पैरों पर खड़ा करने की। जब देश आजाद हुआ तब सुई तक नहीं बनती थी। कांग्रेस के दो प्रधानमंत्रियोंए एक पूर्व मुख्यमंत्री सहित अनेक नेताओं व कार्यकर्ताओं ने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर किये हैं। कांग्रेस की विचारधारा देश को आगे बढ़ाने की है।

Khabar Logy
Author: Khabar Logy

Himachal Pradesh

Leave a Comment

error: Content is protected !!