मंगल गोचर 2023: इस महीने कन्या राशि में गोचर करेंगे मंगल देव, इन राशियों को मिलेंगे बेहद शुभ परिणाम

फीचर डेस्क. नई दिल्ली

मंगल गोचर 2023: ग्रहों के सेनापति और साहस एवं ऊर्जा के कारक ग्रह मंगल 18 अगस्त 2023 की दोपहर 3 बजकर 14 मिनट पर कन्या राशि में गोचर करने जा रहे हैं। यहां वह 3 अक्टूबर तक विराजमान रहेंगे। आपको बता दें कि मंगल ग्रह को साहस, वीरता, क्रोध, भूमि और शौर्य का कारक माना जाता है। काल पुरुष कुंडली के छठे भाव यानी कन्या राशि में मंगल आरामदायक स्थिति में मौजूद होते हैं, लेकिन फिर भी कई लोगों के लिए समस्या खड़ी कर सकते हैं। आइये जानते हैं कि मंगल ग्रह का गोचर किन राशियों के लिए शुभ परिणाम देनेवाला हो सकता है।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए मंगल लग्न और आठवें भाव के स्वामी होते हैं। आठवें भाव के स्वामी के छठे भाव में गोचर से विपरीत राजयोग बनता है। मंगल का कन्या राशि में गोचर आपके छठे भाव में होगा और आपको इसके शुभ परिणाम मिल सकते हैं। इस अवधि में आपको प्रतियोगिताओं में विजय मिलेगी, नौकरी में अचानक तरक्की के योग बन सकते हैं और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। छठे भाव में मंगल की मौजूदगी से आप अपने शत्रुओं का डटकर मुकाबला कर पाएंगे और कोर्ट-कचहरी या भूमि से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए मंगल एक योगकारक ग्रह है क्योंकि यह आपके केंद्र और त्रिकोण भाव यानी पांचवें और दसवें भाव के स्वामी है। मंगल का कन्या राशि में गोचर आपके तीसरे भाव यानी साहस, भाई-बहन और छोटी यात्राओं के भाव में होगा। मंगल तीसरे भाव के कारक होते हैं और इस भाव में शुभ फल देते हैं। इस अवधि में आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा और पूरे जोश और उत्साह के साथ काम कर पाएंगे। छोटी यात्राओं से परहेज ना करें, क्योंकि ये करियर या आर्थिक स्थिति के लिए अच्छा हो सकता है। इस दौरान आपको भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि

इस राशि वालों के लिए मंगल लग्न और छठे भाव के स्वामी होते हैं। 18 अगस्त को मंगल आपके ग्यारहवें भाव यानी लाभ और इच्छाओं के भाव में गोचर करेंगे। उपचय भाव के स्वामी के उपचय भाव में ही गोचर करने से ये अवधि आपके लिए अनुकूल रहेगी। भूमि-संपत्ति आदि के मामले में आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। आप जिन चीजों के लिए पिछले कुछ दिनों से प्रयास कर रहे थे, उसमें सफलता मिलेगी। नये लोगों से संपर्क करना फायदेमंद साबित हो सकता है। यदि आप लोन या ऋण लेने की तैयारी कर रहे हैं तो उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें।

Khabar Logy
Author: Khabar Logy

Himachal Pradesh

Leave a Comment

error: Content is protected !!