पॉलीटिकल डेस्क . शिमला
भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं राज्य सभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा की भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने भाजपा के आगामी कार्यक्रमों की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा 2024 की तैयारी धरातल पर कर रही है और इसके लिए भाजपा सुदृढ़ रूप से अपने आप को सशक्त बना रही है। उन्होंने कहा की भाजपा 14 अगस्त को विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है इस कार्यक्रम के संयोजक डॉ राजीव सैजल, पूर्व मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष और सह संयोजक विशाल चौहान, प्रदेश सचिव नियुक्त किए गए हैं। कार्यक्रम में भाजपा प्रतिवर्ष 14 अगस्त को विभाजन की विभिषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाती आई है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे देशभर में विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस मंडल स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर मंडल में भाजपा द्वारा प्रभात फेरियां, मौन जुलूस व कैण्डल मार्च निकाले जाएं। देश के विभाजन के समय करोड़ों लोगों का विस्थापन हुआ, हजारों लोगों का कत्लेआम हुआ और भारत माता के टुकड़े हुए। यह विषय जनता तक पहुंचाने का कार्य पार्टी करने जा रही है। सांसद सिकंदर के अनुसार देश का विभाजन स्वीकार करना बहुत बड़ी भूल थी। उन्होंने बताया की 9 अगस्त से 15 अगस्त को मेरी माटी मेरा देश, मिट्टी को नमन वीरों को वंदन, कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम की संयोजका पायल वैद्य, सह-संयोजक प्रदेश सचिव नरेन्द्र अत्री होंगे।
Author: Khabar Logy
Himachal Pradesh