एग्रीकल्चर डेस्क. हमीरपुर
जिला हमीरपुर की ग्राम पंचायत झरलोग में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए लोगों को अमरूद के पौधों का वितरण किया गया। यह पौधे जनसेवक एवं ग्राम पंचायत ऊखली के उपप्रधान सुशील ठाकुर के माध्यम से झरलोग पंचायत को उपलब्ध करवाए गए। पौधा वितरण अभियान लगातार जारी है तथा लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है। फलदार पौधों से न सिर्फ पर्यावरण सुरक्षित होगा बल्कि इनसे होले वाली फलो की पैदावार से आर्थिकी भी सुदृढ़ होगी। पंचायत को उपलब्ध गए अमरूद के यह पौधे हिसार सफेदा किस्म में है। इन पौधों को विशेष तौर मंगवाने का उद्देश्य ही पर्यावरण को बचाने के साथ लोगों के लिए आमदन का साधन तैयार करना है। यदि इन पौधों का रोपण सही ढंग से हुआ तो दो साल में ही फल देना शुरू कर देंगे। दावा है कि पांच साल बाद अमरूद के पेड़े कम से कम भी 20 किलोग्राम फल देगा।
बता दें कि इससे पहले भी जनसेवक एवं उखली पंचायत के उपपप्रधान सुशील ठाकुर हजारों फलदार पौधों का वितरण कर चुके हैं। ऊखली पंचायत में जापनी फल के पौधे वितरित किए गए थे जिनमें से 80 फीसदी कामयाब हो गए हैं। वहीं इस बरसात अमरूद के तीन वैरायटी के पौधों का वितरण किया गया। इनमें ललित, श्वेता व हिसार सफेदा शामिल हैं। दो साल बाद हमीरपुर जिला के कई गांवों में उनके द्वारा पहुंचाए गए पौधे फलों की पैदावार देंगे। ग्राम पंचायत झरलोग के उपप्रधान अरूण ठाकुर ने बताया कि पंचायत के लोगों को ऊखली पंचायत के उपप्रधान सुशील ठाकुर ने अमरूद के पौधे उपलब्ध करवाए हैं। उन्होंने कहा कि पौधों का वितरण लोगों को कर दिया है। उन्होंने जनसेवक एवं ऊखली पंचायत के उपप्रधान सुशील ठाकुर के प्रयासों की सराहना की है।
Author: Khabar Logy
Himachal Pradesh