मेजर ध्यानचंद मेमोरियल खेल सप्ताह का शुभारंभ करने पहुंचे द्रोणाचार्य अवार्डी पठानिया 

Sports Desk Hamirpur

सामाजिक संस्था यस , हिमाचल ने आज हमीरपुर में अणु सथेटिक ट्रैक ग्राउंड पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष पर राष्ट्रीय खेल सप्ताह का शुभारंभ किया। मेजर ध्यानचंद मेमोरियल यस हमीर हॉकी 2023 प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि हमीरपुर से ही संबंध रखने वाले हॉकी में द्रोणाचार्य अवार्ड रमेश पठानिया ने भाग लिया। उनके खेल मैदान पहुंचने पर सामाजिक संस्था यस हिमाचल के अध्यक्ष नरेंद्र अत्री, हॉकी प्रतियोगिता के संयोजक सौरभ शर्मा, विनोद कुमार व मौजूद खिलाड़ियों पर वरिष्ठ नागरिकों ने गर्म जोशी से स्वागत किया। मुख्य अतिथि रमेश पठानिया ने कहा कि खेलों को जमीन स्तर पर बढ़ावा देने के लिए इस तरह के आयोजनों का बहुत महत्व है। उन्होंने सामाजिक संस्था यस हिमाचल के प्रदेश के युवाओं को फिट रखने व नशे से दूर रखने के लिए, विक्रमी संवत 2080 में  खेल मुकाबले आयोजित करने के संकल्प की खुले मन से प्रशंसा की। उन्होंने देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए देश के खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के प्रयासों की सराहना की।

उद्घाटन मैच में अणु ब्लू गर्ल्स ने हमीरपुर जूनियर गर्ल्स 16-0 से, पुरुष वर्ग में हमीर वॉरियर्स ने हमीर हाक्स को 14-1से हराया। प्रतियोगिता में कुल 11 टीम में भाग ले रही है।इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं सेवा निवृत सब इंस्पेक्टर प्रेम मरोड़ी, राष्ट्रीय पदक विजेता एथलीट , सेवानिवृत अधिकारी विजय शर्मा, सेवानिवृत्ति एएसआई राजकुमार, सेवा से सेवानिवृत एथलीट सुरेंद्र सिंह बहल, नरेश राणा ,हॉकी कोच अमिता, पिंकी चौहान, मनोज शर्मा, मुनिश ,नीरज शर्मा, मुन्ना वर्मा राजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।

Khabar Logy
Author: Khabar Logy

Himachal Pradesh

Leave a Comment

error: Content is protected !!