PM Modi ने मन की बात में कहा, चंद्रयान की सफलता में महिलाओं और बेटियों का बड़ा योगदान

एजेंसी. नई दिल्ली

दो देशों के सफल दौरे और चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद प्रधानमंत्री ने रविवार को अगस्त महीने के अंतिम रविवार को अपने मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ में देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने चंद्रयान की सफलता पर देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि आज भारत ऐसा करने वाला पहला देश बन गया है और यह सब संभव हुआ है हमारे वैज्ञानिकों की वजह से। पीएम मोदी ने कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि सावन के महीने में दो बार मन की बात का कार्यक्रम हो रहा है। पीएम ने कहा कि भारत के चंद्रयान की सफलता ने दुनियाभर में भारत का नाम और भी बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि हमें चंद्रयान से हमें सिखाना चाहिए कि कैसे असम्भव को भी संभव बनाया जा सकता है। हमें परेशानियों और असफलताओं से डरना और रुकना नहीं चाहिये। उन्होंने कहा कि चंद्रयान की सफलता में देश की महिलाओं और बेटियों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। सैकड़ों महिलाओं ने इस मिशन में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से योगदान दिया है। पीएम मोदी ने कहा,”भारत की बेटियां अब अनंत समझे जाने वाले अंतरिक्ष को भी चुनौती दे रही हैं। किसी देश की बेटियां जब इतनी आकांक्षी हो जाएं, तो उसे, उस देश को, विकसित बनने से भला कौन रोक सकता है।

G-20 की मेजबानी के लिए भारत तैयार 

G-20 सम्मेलन पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सितम्बर का महीना, भारत के सामर्थ्य का साक्षी बनने जा रहा है। अगले महीने होने जा रही G-20 सम्मेलन के लिए भारत पूरी तरह से तैयार है। इस आयोजन में भाग लेने के लिए 40 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और अनेक Global Organisations राजधानी दिल्ली आ रहे हैं। G-20 Summit के इतिहास में ये अब तक की सबसे बड़ी भागीदारी होगी।

Khabar Logy
Author: Khabar Logy

Himachal Pradesh

Leave a Comment

error: Content is protected !!