स्टेट ब्यूरो. शिमला
हिमाचल के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सुक्खू ने शुक्रवार को एक बड़ी मिसाल पेश करते हुए आपदा से जूझ रहे अपने प्रदेश के लिए अपनी सारी जमा पूंजी आपदा रहत कोष में दान कर दी। उन्होंने अपनी कुल जमा 51 लाख रुपए की राशि का चेक बनाकर आपदा राहत कोष में दान दिया है। अब उनके खातों में महज़ 17 हज़ार रुपए बचे हैं। हिमाचल के इतिहास में आज तक किसी मुख्यमंत्री ने ऐसा नहीं किया। बता दें कि प्रदेश में 68 में से 63 के करीब विधायक करोड़पति हैं। आपात काल में एक दिन की सैलरी या एक महीने की सैलरी भले ही कर्मचारियों और विधायकों ने दी हो लेकिन अपनी सारी पूंजी ही लुटा देने का दम रखना अपने आप में एक मिसाल है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का कहना है कि आपदा के इस वक्त जब छोटे बच्चे भी अपनी गुल्लक तोड़कर आपदा राहत कोष में दान दे रहे हैं. तो ऐसे में उन्होंने भी सोचा कि वे भी हिमाचल प्रदेश में आपदा से उबर रहे प्रदेश की मदद करें. मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने तीनों खाते अपना, धर्मपत्नी का और बेटियों के खाते देखने के बाद यह राशि मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में दान कर दी। बता दें कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व जयराम सरकार के दौरान भी कोरोना काल में अपना वेतन दान किया था।
Author: Khabar Logy
Himachal Pradesh