– पूर्व भाजपा सरकार ने ऊर्जा नीति के तहत लुटाई प्रदेश की संपदा : CM ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू
– CM बोले , आखिर हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय आपदा घोषित होने में भाजपा को संकोच क्यों
शिमला . केंद्र की मोदी सरकार द्वारा 33 फ़ीसदी महिला आरक्षण बिल को मंजूरी दिए जाने के साथ ही मंगलवार को हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने सदन में मानसून सत्र के दौरान भारतीय जनता पार्टी की एकमात्र महिला विधायक रीना कश्यप को मंत्री बनने का ऑफर दे डाला।, सदन में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आप कांग्रेस में आ जाओ। आपको हम मंत्री बना देंगे।
दरअसल, मंगलवार को मुख्यमंत्री सुक्खू लोकसभा के विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन विधेयक पेश करने की खुशी में सदन में बधाई देने के लिए बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि रीना कश्यप को इकलौती महिला विधायक है। वह महिलाओं का सम्मान करते हैं और हंसते-हंसते विधायक रीना को मंत्री बनने की बात कह डाली। इस पर सदन में मौजूद सभी सदस्यों ने भी हंसी का ठहाका लगाया।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने नारी शक्ति वंदन बिल पेश करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इससे नारी शक्ति को और ताकत मिलेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम उठाते हुए पंचायतारीज संस्थाओं में 33 फीसदी आरक्षण का प्रावधान किया था।
सोनिया गाँधी ने पेश कराया था राज्यसभा में बिल
मुख्यमंत्री ने कहा कि साल 2010 में सोनियां गांधी ने एक एतिहासिक फैसला लेते हुए इस बिल को राज्य सभा में पेश कर इसको पारित करवाया था, तब से यह विधेयक राज्यसभा में था। यही नहीं बीते दिनों हैदराबाद में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में यह कहा गया कि विधानसभाओं और लोकसभा में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया जाना चाहिए।
Author: Khabar Logy
Himachal Pradesh