चंबा की 2 छात्राओं ने मंडी में आयोजित राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

चंबा. हिमाचल के मंडी जिला के सुंदरनगर में आयोजित राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में चंबा जिला की दो छात्राओं ने स्वर्ण पदक हासिल कर पूरे प्रदेश में जिला चंबा का नाम रोशन किया है। मैनेजर धीरज ठाकुर ने बताया कि 33 किलो वर्ग में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा की महिमा कुमारी और 58 किलोग्राम वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भांदल से अनन्या ठाकुर ने अपने दमखम का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया है। राज्य स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर अब इन दोनों छात्राओं का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन हो गया है। अब अनन्या और महिमा दोनों ही मध्य प्रदेश में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेगी। इसके साथ ही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जडेरा की काजल 46 किलो वर्ग में, राशि शर्मा राजकीय कन्या आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला 54 किलो वर्ग में व शालिनी ठाकुर गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बघेईगढ़ ने कांस्य पदक हासिल किया l 

Khabar Logy
Author: Khabar Logy

Himachal Pradesh

Leave a Comment

error: Content is protected !!