Himachal के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सुरक्षा अधिकारी की डिमोशन, एएसआई से डिमोट कर कांस्टेबल बनाया

शिमला. शनिवार को पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब हिमाचल प्रदेश पुलिस में तैनात एक ASI की डिमोशन के आदेश जारी हुए. बाद में पता चला की यह ASI प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का सुरक्षा अधिकारी रहा है. शनिवार को  जयराम ठाकुर के इस सुरक्षा अधिकारी भूपिंदर कुमार को हेड कांस्टेबल और एएसआई के पद पर दी गई पदोन्नति के आदेश पुलिस विभाग द्वारा वापिस ले लिए गए।
पुलिस मुख्याल द्वारा इस बारे में आदेश जारी किए गए हैं।
पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी किए गए आदेशों में हवाला दिया गया है कि उच्च न्यायालय हिमाचल प्रदेश में विकास बनाम स्टेट ऑफ हिमाचल प्रदेश मामले में हाई कोर्ट की ओर से दी गई जेजमेंट की अनुपालना करते हुए समीक्षा विभागीय पदोन्नति समिति की सिफारिश पर कांस्टेबल भूपिंदर कुमार का अब एएसआई और हेड कांस्टेबल के पद पर जारी किया गया पदोन्नति आदेश वापस ले लिया गया है। इन आदेशों के बाद पुलिस विभाग में भूपिंदर कुमार को तत्काल प्रभाव से कांस्टेबल के पद पर वापस कर दिया गया है।

Khabar Logy
Author: Khabar Logy

Himachal Pradesh

Leave a Comment

error: Content is protected !!