अनुराग ठाकुर के 49वें जन्म दिवस पर 49 खेल मुकाबले, यस संस्था के खेल सप्ताह में 490 युवाओं की सहभागिता

हमीरपुर. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा विभिन्न कार्यों के साथ-साथ देश- प्रदेश में खेलों के उत्थान के क्षेत्र में किया गया कार्य सराहनीय है। प्रदेश में क्रिकेट विश्व कप आयोजित होना, अनुराग ठाकुर की दूरदर्शिता, संघर्षशीलता, अद्भुत नेतृत्व क्षमता का ही प्रमाण है। यह बात प्रदेश भाजपा सचिव व सामाजिक संस्था यस, हिमाचल अध्यक्ष नरेंद्र अत्री ने यस हिमाचल द्वारा केंद्रीय मंत्री के 49वें जन्म दिवस पर आयोजित खेल सप्ताह में विभिन्न खेल केंद्रों में हुए 49 खेल मुकाबले के दौरान कहीं। उन्होंने कहा विभिन्न खेल केंद्रों में हॉकी, फुटबॉल, एथलेटिक्स व जूडो आदि के इंटरनल खेल मुकाबले आयोजित किए जा रहे, जिसमें कुल लगभग 490 से अधिक युवा भाग ले रहे हैं। उद्देश्य यही है कि युवा अधिक से अधिक खेलों में भाग लेकर शारीरिक व मानसिक तौर पर मजबूत बनें। हॉकी मुकाबले में टीम नियॉन ने टीम ऑरेंज को 3-2 से हराया, जूडो में पुरुषों के 60 किलो वर्ग में अरिंजय शर्मा प्रथम, साहिल द्वितीय, आशीष व शुभम तृतीय स्थान पर रहे। 66 किलो भार वर्ग में शीशपाल प्रथम, साहिल पोसवाल द्वितीय, विशाल तृतीय स्थान पर रहे। 81 किलो वर्ग में आयुष प्रथम, वंश द्वितीय, अक्षय तृतीय स्थान पर रहे।

महिला वर्ग में 70 किलो भार वर्ग में दीक्षा प्रथम, आंचल द्वितीय, प्रियंका व रक्षिता तृतीय स्थान पर रहे। 57 किलो भार वर्ग में शिल्पा शर्मा प्रथम, अर्पिता शर्मा द्वितीय, अदिति तृतीय स्थान पर रहे। एथलेटिक्स अंडर 14, 100मी लडक़ों के वर्ग में अर्णव, प्रंकुल प्रथम, शिवम दूसरे, साहिल तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों के अंडर-12 वर्ग 80 मी में शबनम, मनीता प्रथम, तन्वी द्वितीय व काजल तीसरे स्थान पर रहे। लडक़ों के अंडर- 12 आयु वर्ग 80 मीटर में सोनू पहले पर प्रणव दूसरे पर व अजय तीसरे स्थान पर रहे। लडक़ों के अंडर-10 आयु वर्ग में 50 मीटर में सार्थक पहले, आरब दूसरे व रितिक तीसरे स्थान पर रहे। सामाजिक संस्था यस हिमाचल के प्रतिनिधि संजय ने बताया की संस्था ने युवाओं में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए  समय-समय पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाती हैं।

Khabar Logy
Author: Khabar Logy

Himachal Pradesh

Leave a Comment

error: Content is protected !!