हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के बागी 06 विधायक अयोग्य करार, विधानसभा स्पीकर ने सुनाया फैसला

शिमला. विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने व्हिप की अनदेखी करने वाले सभी छह विधायकों को अयोग्य करार दे दिया है। कुलदीप पठानिया ने कहा कि सभी सदस्य अब सदन के सदस्य नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सुधीर शर्मा, राजेंद्र राणा, आईडी लखनपाल, रवि ठाकुर, चैतन्य शर्मा और देवेंद्र भुट्टो सभी पर विधानसभा के यह आदेश लागू हैं। आदेश जारी होने के बाद सभी छह सदस्य अब से सदन के सदस्य नहीं रहे हैं। सभी विधायकों को व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित रहने के लिए व्हाट्सएप पर संदेश भेजा गया था। हिमाचल विधानसभा ई-विधान से जुड़ी है। ऐसे में विधायक संदेश न मिलने की बात नहीं कर सकते हैं। सत्ता पक्ष ने व्हिप जारी किया था और सभी छह सदस्य व्हिप जारी होने के बावजूद सदन में नहीं थे। उन्होंने कहा कि इसके बाद हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में होने वाली न्यायिक प्रक्रिया को भी ध्यान में रखा जाएगा‌।

 

Khabar Logy
Author: Khabar Logy

Himachal Pradesh

Leave a Comment

error: Content is protected !!