चुनावी बिसात बिछाने फिर नादौन पहुंचे मुख्यमंत्री, कहा अच्छा हुआ बिकाऊ लोग कांग्रेस से चले गए

कांगड़ा । लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव  में जीत दर्ज करने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने गृहविधानसभा क्षेत्र नादौन से चुनावी बिसात बिछा रहे हैं। बीते सप्ताह वे दो दिन नादौन प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेकर चक्रव्यूह रचने में लगे हैं और अब एक बार फिर से सोमवार को दिल्ली से लौटने के बाद नादौन में पहुंचकर वे चुनावी रणनीति को आगे बढ़ाएंगे। इस बार मुख्यमंत्री पांच दिनों यानि 12 अप्रैल तक तक नादौन में प्रवास पर रहेंगे। 13 की सुबह वे दोबारा शिमला लौट जाएंगे। इन पांच दिनों में उनका एक दिन उनका जिला मुख्यालय हमीरपुर में भी कार्यक्रम है।

दिलचस्प बात यह है कि 10 अप्रैल को मुख्यमंत्री हमीरपुर में कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग करेंगे और 11 को यहां गांधी चौक पर भाजपा एक बड़ी रैली करने जा रही है। शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री हवाई जहाज के माध्यम से जिला कांगड़ा के गग्गल एयरपोर्ट पर उतरे। यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने जहां लोकसभा चुनावों की चारों सीटें जीतने का दावा किया, वहीं उपचुनाव की भी सभी सीटें कांग्रेस की झोली में डालने की बात कही।  यही नहीं मुख्यमंत्री बागियों पर निशाना साधना नहीं भूले। उन्होंने कहा कि अच्छा हुआ जो बिकाऊ लोग कांग्रेस से चले गए। दोपहर तक मुख्यमंत्री नादौन पहुंच जाएंगे और यहां सेरा रेस्ट हाउस में रुकेंगे।

Khabar Logy
Author: Khabar Logy

Himachal Pradesh

Leave a Comment

error: Content is protected !!