BJP की रैली से पूर्व हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने हमीरपुर बाजार में निकाला रोड शो

हमीरपुर. हमीरपुर के ऐतिहासिक गांधी चौक पर 11 अप्रैल को होने वाली भाजपा की विशाल रैली से पूर्व 10 अप्रैल यानी बुधवार शाम को शहर और शहर वासियों की नब्ज टटोलने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने  हमीरपुर बाजार में रोड शो निकाला। रोड शो की शुरूआत गांधी चौक से हुई और समापन भोटा चौक पर हुआ। सबसे पहले मुख्यमंत्री ने गांधी चौक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।कांग्रेस नेताओं ने गांधी चौक पहुंचने पर फूलमालाओं से स्वागत किया। शॉल व टोपी से मुख्यमंत्री को सम्मानित किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की। मुख्यमंत्री का बाजार में जगह-जगह स्वागत हुआ।

ठाकुर सुखविंदर सिंह रोड शो के दौरान बाजार में व्यवसायियों से मिले। व्यवसायियों ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट किये। उनके साथ कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष व विधायक चंद्रशेखर, विधायक सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, पूर्व विधायक व लोकसभा के उम्मीदवार सतपाल रायजादा, कांगड़ा बैंक के चेयरमैन कुलदीप पठानिया, चेयरमैन रामचंद्र पठानिया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुमन भारती, एपीएमसी चेयरमैन अजय शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश ठाकुर, कांग्रेस पार्षद इत्यादि मौजूद रहे।

Khabar Logy
Author: Khabar Logy

Himachal Pradesh

Leave a Comment

error: Content is protected !!