हमीरपुर. पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल बुधवार को 80 साल के हो गए। समीरपुर स्थित उनके निवास स्थान पर भाजपा कार्यकर्ताओं व परिवार की उपस्थिति में उन्होंने बड़ी सादगी से अपना जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उनके बेटों केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने पूर्व मु यमंत्री के साथ कन्या पूजन किया व घर पर आने वाले सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। पूर्व मु यमंत्री के जन्मदिवस पर पूरे प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत विभिन्न संगठनों ने रक्तदान शिविरों का आयोजन, अस्पतालों में रोगियों को फल वितरण, गरीब व आश्रय स्थलों में रह रहे बच्चों को कॉपी पेन, फल, व दूध वितरण किया साथ ही में बच्चों को अन्य जरूरत का सामान भी आबंटित किया।
प्रदेश के विभिन्न स्थानों शिमला, लाहौल स्पीति सोलन,मंडी,सिरमौर,बिलासपुर, घुमारवीं, श्री नैना देवी जी, ऊना, चिंतपूर्णी, नादौन, हमीरपुर, बड़सर, भोरंज, नादौन, कांगड़ा सहित प्रदेश के लगभग हर हिस्से में आम जनमानस व भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रमों का आयोजन किया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से पूर्व मु यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के कार्यकाल के दौरान किए गए विभिन्न विकासात्मक कार्य जिनमें की सड़कों का निर्माण, प्रदेश को कचरा मुक्त बनाने के लिए प्लास्टिक बंद करना की दूरदर्शी सोच, माता शबरी योजना, बेटी है अनमोल विशेष पर्वों पर महिलाओं को मु त बस यात्रा, पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत आरक्षण, सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन दिलाने वाले व युद्धभूमि मैं सैनिकों का हौंसला बढ़ाने वाले, होमस्टे या फिर प्रदेश को शिक्षा का हब बनाने की जो पहल धूमल सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान की थी उन सभी योजनाओं के लिए लोगों ने धूमल जी के सफल कार्यकाल को याद किया गया। सब ने जननायक पूर्व मु यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की प्रार्थना भी की।
इस मौके पर वीरेंद्र कंवर, विजय अग्निहोत्री, कमलेश कुमारी, कर्नल इंदर सिंह, राजेन्द्र राणा, डॉ अनिल धीमान ,चेतन्य शर्मा,अरुण कूका, उर्मिल ठाकुर, वंदना योगी, सनी शुक्ला, देश राज शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता प्रदेश के कोने कोने से उपस्थित रहे।
खेल संघ ने प्रो. धूमल को पहनाया चांदी का मुकुट
हिमाचल भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मु यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल का जन्मदिवस बुधवार को उनके घर समीरपुर में धूमधाम से मनाया गया। पूर्व मु यमंत्री के इस जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके चाहने वालों का उत्साह इस कदर था कि लंबे समय बाद एक बार फिर समीरपुर की सड़कें जाम हो गईं। इस मौके पर खेल संघ द्वारा उन्हें चांदी का मुकुट पहनाकर भी स मानित किया गया।
इस अवसर पर जहां उनके सुपुत्र केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर , आईपीएल अध्यक्ष अरुण धूमल मौजूद रहे, वहीं हाल ही में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए सुजानपुर के भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा, गगरेट से भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा, नगरोटा बगवां के पूर्व विधायक राजेंद्र कुका, जयसिंहपुर से पूर्व विधायक रविंद्र धीमान, पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, पूर्व विधायक डॉ. अनिल धीमान, कमलेश कुमारी, जिला चंबा से पूर्व विधायक विक्रम सिंह जरियाल, सरकाघाट के पूर्व विधायक कर्नल इंद्र सिंह, भाजपा प्रदेश सचिव नरेंद्र अत्री, प्रदेश सचिव सुमित शर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वंदना योगी जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा, विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, द्रोणाचार्य अवार्ड विजेता कोच रमेश पठानिया,अवाह देवी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुरजीत सिंह सहित असं य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author: Khabar Logy
Himachal Pradesh