Scrub Typhus ने जकड़ा हिमाचल, अब तक बीमारी से प्रदेश में 10 मौतें 975 लोग पॉजिटिव

स्टेट ब्यूरो . शिमला बरसात के दिनों मे फैलने वाले रोग स्क्रब टायफस के मामले हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक प्रदेश भर में अब तक इसे 975 लोग संक्रमित पाए गए हैं और प्रदेश भर में अब तक स्क्रब टायफस से 10 लोगों की मौत भी हो गई है. … Read more

मक्खन घास दूर करेगा हरे चारे की समस्या , किसानों को एक किलो बीज पर 125 रुपए की सब्सिडी

एग्रीकल्चर डेस्क हमीरपुर जिला के किसानों को हरे चारे के लिए इस बार ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। कृषि विभाग हमीरपुर किसानों को इस बार मक्खन घास भी सबसिडी पर मुहैया करवाने जा रहा है, ताकि किसानों को सर्दियों के मौसम में हरे चारे की किल्लत से न जूझना पड़े। कृषि विभाग ने जिला के … Read more

कृषि विभाग हमीरपुर में सुरेश कुमार ने संभाला उपनिदेशक का पदभार, एक माह से खाली था पद

एग्रीकल्चर डेस्क . हमीरपुर कृषि विभाग हमीरपुर में उपनिदेशक के पद पर सुरेश कुमार धीमान ने सोमवार को कार्यभार संभाल लिया है। उपनिदेशक का पद पिछले एक माह से खाली चल रहा था। बिलासपुर जिला के दधोल क्षेत्र से संबंध रखने वाले सुरेश कुमार धीमान इससे पहले जायका हमीरपुर में जिला प्रोजेक्ट मैनेजर कम डिप्टी … Read more

Kon Bnega Crorpati में चंबा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से सवाल पूछेंगे सदी के महानायक अमिताभ बच्चन

स्टेट ब्यूरो, शिमला
मेरी ऊंचाइयों को देखकर हैरान है आज हर कोई
लेकिन मेरे पैरों में पड़े छालों को किसी ने नहीं देखा…

ये लाइनें आज जिला चंबा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर फिट बैठ रही हैं जिनका जीवन संघर्षों की एक गाथा है और उन्हीं संघर्षों ने उन्हें आज सदी के महानायक अमिताभ ब”ान से मिलवा दिया। जी हां सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले  रिएलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति में जिला चंबा कंहोथा गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जैतून बेगम से हॉट सीट पर बैठकर सदी के महानायक अमिताभ ब’चन से रू-ब-रू होंगी। एक आम परिवार से ताल्लुक रखने वाली जैतून ने अपनी प्राथमिक शिक्षा अपने गांव के सरकारी प्राथमिक विद्यालय डुगली में पूरी की। पढ़ाई में होनहार होने के कारण आगे की शिक्षा केंद्रीय विद्यालय सुरंगानी से ग्रहण की। जानकारों की मानें तो जैतून को केवल उनकी माता गुलामी बेगम ने ही पालापोसा । पिता ने उनके पैदा होने के बाद उन्हें अकेला छोड़ दिया और दूसरी शादी कर ली थी। उनकी माता ने गरीब होने पर भी अपने ब’चों को शिक्षित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। गरीबी का आलम ऐसा कि जिस मकान में रहती हैं उसकी छत टपकती है और हमेशा परिवार को डर सताता है कि पता नहीं कब मकान गिर जाएगा। जैतून कौन बनेगा करोड़पति में हिस्सा लेने के लिए 2011से कोशिश कर रही हैं। वे बताती हैं कि जब भी कौन बनेगा करोड़पति का सीजऩ शुरू होता था वह हमेशा भाग लेने के लिए अपने आप को पंजीकृत करके अगले राउंड का इंतजार करती रहती थीं। जो अब जाकर कोशिश पूरी हुई। उन्होंने बताया कि सदी के महानायक अमिताभ ब’चन जी से मिलने का सपना साकार हो गया। वे बताती हैं कि जीते हुए पैसों से वे अपनी माता को हज करवाएंगी और अपने सपनों को पूरा करेंगी।

Priyanka Gandhi ने जाना प्रभावितों का दर्द, कहा आपदा का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए

जिला ब्यूरो कुल्लू
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की महासचिव प्रियंका गांधी चंडीगढ़ से प्रदेश सरकार के हेलीकाप्टर में भुंतर पहुंची। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। भुंतर पुल पर उतरकर उन्होंने आपदा से प्रभावित लोगों के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने आपदा क्षेत्र का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार आपदा में अच्छा काम कर रही है। वह अपने संसाधनों से प्रभावितों को हरसंभव मदद दे रही है। उन्होंने कहा कि आपदा बहुत बड़ी है इससे निपटना अकेले प्रदेश सरकार के बस की बात नहीं। वहीं, उन्होंने फिर दोहराते हुए कहा कि केंद्र हिमाचल को आपदा ग्रस्त राज्य घोषित कर दे और उसे आर्थिक मदद दें।  प्रियंका बोली,कई ऐसे कार्य जो केंद्र की मदद के बिना संभव नहीं होंगे।

इस अवसर पर प्रियंका गांधी ने कहा कि हिमाचल में किसकी सरकार यह नहीं देखना चाहिए। आपदा का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए आपदा से 12 हजार करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। केंद्र सरकार यहां शीघ्र मदद करे। इसके बाद प्रियंका गांधी मंडी जिले के द्रंग हलके के दयोरी का दौरा करने पहुंची। यहां 12 अगस्त को बादल फटने से सीनियर सेकेंडरी स्कूल के भवन, आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी व घरों को भारी नुकसान हुआ था। प्रियंका गांधी यहां भी प्रभावितों से बात की। मंडी पहुंची प्रियंका गांधी ने कहा कि केंद्र को अच्छी भावना से मदद करनी चाहिए।


एकजुट होकर काम करने में मिसाल बना हिमाचल

प्रियंका ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में बहुत से लोग श्रमदान भी कर रहे हैं। आपदा से निपटने के लिए एकजुट होकर काम करने की हिमाचल के लोगों की यह जो भावना है, वही हमारी राज्य सरकार की भी है। हिमाचल के लोगों की यह भावना पूरे देश के लिए मिसाल है। इससे देश के लोगों को सिखना चाहिए। केंद्र सरकार को भी इसी भावना से मदद करनी चाहिए। इसका राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। यह नहीं देखना चाहिए कि राज्य में कांग्रेस की सरकार है और केंद्र में भाजपा की।

फोरलेन की हालत के लिए पीएम को लिखेंगी पत्र

इसके बाद वह भुंतर से सड़क मार्ग से मनाली के लिए रवाना हुईं। इसके बाद उन्होंने आलू ग्राउंड में 9 जुलाई को ब्यास नदी में आई बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावितों से बात कर उनका दुख बांटा। कीरतपुर मनाली फोरलेन को हुए नुकसान का निरीक्षण किया और यह भी कहा कि फोरलेन की हालते के लिए पीएम को पत्र लिखूंगी।

सीएम सुक्खू बोले, प्रधानमंत्री से भी उठाया मसला

वहीं, सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य में आपदा से 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है। कहा कि जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर हिमाचल में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग उठाई थी। प्रधानमंत्री ने इस पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

error: Content is protected !!