World Cup IND-NZ : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में पक्ष विपक्ष भी साथ-साथ

धर्मशाला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू धर्मशाला में भारत-न्यूजीलैंड के बीच चल रहे विश्व कप के एकदिवसीय मैच का लुत्फ उठाते हुए। इस दौरान उनकी कैबिनेट के सहयोगी  भी मौजूद रहे. बता दे की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में विश्व कप का मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है . भारत में टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है. 

इस मैच को देखने के लिए कई राजनीतिक चेहरे भी धर्मशाला पहुंचे हुए है . भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा के राजीव बिंदल तो इसी के साथ हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, सहित कैबिनेट ने कई मंत्री व हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल सहित कई नामी हस्तियां आज इस मैच के दौरान मौजूद हैं. 

धर्मशाला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू धर्मशाला में भारत-न्यूजीलैंड के बीच चल रहे विश्व कप के एकदिवसीय मैच का लुत्फ उठाते हुए। इस दौरान उनकी कैबिनेट के सहयोगी  भी मौजूद रहे.

 

 

 

Sunday Special : हिमाचल के पहाड़ पर ‘सुख, का पुनर्वास

सत्ता परिवर्तन होने के बाद सब मुख्यमंत्रियों को कोई न कोई सियासी दिक्कतें रही हैं। लेकिन प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को इन सियासी दिक्कतों के साथ-साथ आसमानी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा है। शपथ लेते ही बरमाणा ट्रक ऑप्रेटरों का विवाद सुलझा तो बरसात ने प्रदेश का जर्रा-जर्रा हिला दिया। … Read more

भाजपा ने प्राकृतिक आपदा में सिर्फ राजनीतिक रोटियां सेंकी, CM ठाकुर सुखविंदर सुक्खू ने कुल्लू के रथ मैदान से विपक्ष पर साधा निशाना

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा ने प्राकृतिक आपदा के समय राजनीतिक रोटियां सेंकने के अलावा कुछ नहीं किया। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आपदा में भी लोगों को ठगने का काम करते रहे। केंद्र सरकार से हिमाचल प्रदेश को अब तक कोई विशेष राहत पैकेज नहीं मिला है। … Read more

विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कार में देसी घी, नशे के खिलाफ एस संस्था की नई पहल

हमीरपुर . युवाओं को नशे की गिर त में लेने के लिए जहां नशे के सौदागर आए दिन नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं, वहीं समाज को सही दिशा देने की ओर लगी कुछ संस्थाएं प्रतियोगिताओं के माध्यम से नए-नए एक्सपेरिमेंट करके उनको मुंह तोड़ जबाव भी दे रही हैं। हमीरपुर में इसका उदाहरण उस वक्त देखने को मिला जब यहां एक संस्था के कार्यक्रम में विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कार के रूप में उनकी फिटनेस को ध्यान में रखते हुए टी र्शट और मोमेंटो के अलावा देसी घी भी गि ट मं दिया गया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के जन्मदिवस के उपलक्ष पर सामाजिक संस्था यस हिमाचल, द्वारा आयोजित खेल सप्ताह के तहत नशे के खिलाफ जागरूकता दौड़ का आयोजन किया गया।

इसमें पुरुष व महिला वर्ग के पहले 10-10 विजेताओं को देसी घी व ब्रांडेड टी-शर्ट , स्मृति चिन्ह व दोनों वर्ग में प्रथम विजेताओं को नकद पुरस्कार भी दिया गया। जागरूकता दौड़ में लगभग 300 युवाओं ने भाग लिया, सभी के लिए फलों व जूस की भी व्यवस्था की गई थी। पुरुष वर्ग के 2000 मीटर दौड़ में आदित्य प्रथम , आदित्य पटियाल दूसरे, अरुण शर्मा तीसरे ,अभय चौथे,रोहित पांचवे,विशाल छठे, अतुल सातवें,रजत आठवें,अजय नवमें पर निशु कुमार दसवे स्थान पर रहे। इनके अलावा करण और गौरव होटल मनेजमेंट से अपने वर्ग में प्रथम और दूसरे स्थान पर रहे। वहीं महिला वर्ग के 2000 मीटर में शिवाली प्रथम ,रिचा दूसरे, राशि तीसरे,सुहानी चौथे, शगुन पांचवे,पलक छठे, रीतिका सातवें, अर्पिता आठवें, शिवांगी नवमें व स्वेता दसवें स्थान पर रही।

सामाजिक संस्था यस, हिमाचल के अध्यक्ष व प्रदेश भाजपासचिव नरेंद्र अत्री ने इस मौके पर कहा कि एशियन गे स में पदक तालिका में भारत के पदों की सं या बढऩे से जहां विश्व पटल पर राष्ट्र का स मान बढ़ा है, वहीं देशवासियों में युवाओं में उत्साह का संचार हुआ है। इस अवसर पर मु य रूप से अतिथियों में सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष विमल ठाकुर, सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता एवं सामाजिक संस्था ज्योति कलश के अध्यक्ष इंजीनियर सुरंम सिंह, खेल केंद्र हमीरपुर के असिस्टेंट डायरेक्टर मनोज अवाती ,सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी रंजीत ठाकुर, सेवानिवृत्त अधिकारी प्रेम ठाकुर, सुरेश कटोच ,भाजपा मंडल महामंत्री राजेश ठाकुर, मंडल के उपाध्यक्ष अणु पंचायत के प्रधान राजू मिन्हास, बूथ अध्यक्ष विजय ठाकुर, सेवानिवृत्त फॉरेस्ट अधिकारी अनंत राम सुमन, ओलंपियन जूडो दिव्या आदि गणमान्य मौजूद रहे।

कांग्रेस राज में यह क्या हो रहा पंचायत सचिवों का चार्ज चौकीदारों को दे दिया, पूर्व सीएम ने की टिप्पणी

हमीरपुर. भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कांग्रेस की प्रदेश सरकार को रोजगार देने वाली नहीं, बल्कि नौकरियां छीनने वाली सरकार करार दिया है। शुक्रवार को जारी प्रैस बयान में धूमल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बेरोजगारों के साथ बहुत बड़ा अन्याय किया है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश … Read more

विधानसभा उपाध्यक्ष कामरेड अमींचद के पोते हैं हमीरपुर के मनोनीत पार्षद डा. हर्ष कालिया

हमीरपुर. 11 वार्डों वाली नगर परिषद हमीरपुर में दो दिन पहले चार मनोनीत पार्षदों ने शपथ ली। इन पार्षदों में एक नाम डा. हर्ष कालिया का है। डा. कालिया का जिक्र हम इसलिए यहां कर रहे हैं कि एक तो वे वेल एजुकेटिड हैं दूसरा वे फ्रिडम फाइटर फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। बता दें कि डा. कालिया स्वतंत्रता सेनानी कामरेड अमीचंद के पोते हैं। वहीं कामरेड अमीचंद जिन्होंने अंग्रेजी हुकुमत के खिलाफ मोर्चा खोला और सात साल लाहौल जेल में अपने जीवन के बिताए। जब देश आजाद हुआ तो वर्ष 1967 से 1972 तक वे विधानसभा के उपाध्यक्ष भी रहे। कामरेड अमींचद के बाद उनके परिवार से किसी ने राजनीति में कदम नहीं रखा। लेकिन तीसरी पीढ़ी में उनके पोते डा. हर्ष कालिया को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ने मनोनीत पार्षद नियुक्त किया।

डॉ. कालिया का युवाओं के बीच गहरा प्रभाव है। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने दो बार एचएएस (मेन्स) परीक्षा उत्तीर्ण की है। सही नहीं उन्होंने हिमाचल एलाइड सर्विसेज की नौकरी छोड़कर हमीरपुर में डेंटल क्लिनिक में निजी प्रैक्टिस शुरू की। कांग्रेस परिवार और स्वतंत्रता सेनानियों से गहराई से जुड़े वंश से आने वाले डॉ. हर्ष कालिया की नियुक्ति इस बात का प्रमाण है कि सुक्खू सरकार प्रदेश के पढ़े-लिखे युवाओं को अधिमान दे रही है। डा. कालिया के पिता पुरूषोत्तम कालिया सेवानिवृत्त प्रिंसिपल और राज्य के स्वतंत्रता सेनानी संघ के वर्तमान अध्यक्ष हैं।
डॉ. कालिया ने अपनी नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, मुख्यमंत्री के सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू और अन्य सभी कांग्रेस नेताओं का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री ने व्यवस्था परिवर्तन की बात कही है उसे साकार करने में जितना हो सकेगा वे अपनी भूमिका निभाएंगे।

नौकरी छिनना कांग्रेस का असली चेहरा, आश्वासन के बाद 167 जेई किए  बर्खास्त

शिमला . भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज विभाग के कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त कर के एक बहुत बड़ा अन्याय पूर्ण कदम उठाया है।उन्होनेे कहा कि वर्तमान में मुख्यमंत्री तथा उनके मंत्रीगणों ने इन कर्मचारियों को पंचायती राज विभाग में … Read more

हमीरपुर नगर परिषद के मनोनीत पार्षदों को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ , टाउन हॉल में कार्यक्रम

हमीरपुर. 11 वार्डों वाली नगर परिषद हमीरपुर में गुरुवार को मनोनीत चार पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। एसडीएम हमीरपुर मनीश सोनी ने टाउन हाल में चारों पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इससे पूर्व चारों पार्षद सुनील ठाकुर, डा. हर्ष कालिया, निशांत शर्मा और राकेश वर्मा को ढोल नगाड़ों के साथ गांधी चौक से टाउन हाल तक लाया गया जिसमें शहर के काफी लोग खासकर कांग्रेस समर्थित लोग मौजूद रहे। चारों पार्षदों ने आश्वस्त किया कि वे शहर के विकास और तरक्की के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा और कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र वर्मा, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार नप हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज मिन्हास, उपाध्यक्ष संदीप भारद्वाज, कांग्रेस के पूर्व व वर्तमान पार्षदों समेत कांग्रेस के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

बता दें कि हमीरपुर नगर परिषद में 26 सितंबर को मनोनीत पार्षदों के नामों की घोषणा की गई थी। अर्बन डेवलपमेंट डिपार्टमेंट की ओर से जारी की गई नोटिफिकेशन के अनुसार वार्ड नंबर 1 के कृष्णा नगर से सुनील ठाकुर, वार्ड नंबर 10  से निशांत शर्मा , वार्ड नंबर 1 हीरानगर से डॉक्टर हर्ष कालिया और वार्ड नंबर 6 डिपल चौक से राकेश वर्मा को मनोनीत पार्षद नियुक्त किया गया है।

सवारियां कुचलने वाले ड्राइवर को जेल और जुर्माना, बस अड्डे में दो लोगों की हो गई थी मौत

हमीरपुर. नादौन बस स्टैंड सवारियां कुचलने के आरोपी चालक को दोषी करार हुए एसीजीएम, नादौन गीतिका कपिला की अदालत ने चालक कश्मीर सिंह गांव असरा टिला तहसील नादौन जिला हमीरपुर को विभिन्न धाराओं में दोषी मानते हुए आठ महीने का कारावास और 1750 रुपए जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। सहायक जिला न्यायावादी आशीष … Read more

सरसों-पालक के साथ मक्की का आटा भी बिकने लगा, दुकानदारों की अच्छी हो रही कमाई

हमीरपुर – ‘छलियां दी रोटी सरूआं दा साग जेड़ा खाए उस दे खुली जाण भागÓ की कहावत मक्की की रोटी व सरसों के साग पर बनी है। सर्दी की दस्तक के साथ ही इन दिनों में पालक, सरसों के हरे पत्तों का सीजन भी शुरू हो गया है। जगह-जगह लोकल लोग फड़ी लगाकर ताजा देसी … Read more

error: Content is protected !!