हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के बागी 06 विधायक अयोग्य करार, विधानसभा स्पीकर ने सुनाया फैसला

शिमला. विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने व्हिप की अनदेखी करने वाले सभी छह विधायकों को अयोग्य करार दे दिया है। कुलदीप पठानिया ने कहा कि सभी सदस्य अब सदन के सदस्य नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सुधीर शर्मा, राजेंद्र राणा, आईडी लखनपाल, रवि ठाकुर, चैतन्य शर्मा और देवेंद्र भुट्टो सभी पर विधानसभा के यह आदेश … Read more

IPL के मुकाबले धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में होंगे, भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच भी धर्मशाला में ही खेला जाएगा

हमीरपुर. आईपीएल के अध्यक्ष अरुण धूमल ने वीरवार को जिला हमीरपुर के सुजानपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि भारत-इंग्लैंड  टेस्ट सीरीज का पांचवा और आखिरी मैच 7 मार्च से 11 मार्च तक धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके अलावा आईपीएल मुकाबलों का प्रथम शेड्यूल जारी हो गया है। जैसे ही दूसरा शेड्यूल जारी होगा उसमें धर्मशाला का नाम भी शामिल होगा। एक या दो मुकाबले यहां पर होंगे हम केवल आने वाले लोकसभा चुनाव की तिथियां का इंतजार कर रहे हैं ताकि उसके मुताबिक हर राज्य में शेड्यूल बनाया जा सके। 

उन्होंने कहा कि आज धर्मशाला के स्टेडियम की पूरे विश्व में चर्चा है। बात इसकी खूबसूरती की हो या यहां पर क्रिकेट खेलने की हो सुविधाओं की हो, हर चीज की तारीफ सुनने को मिलती है तो बहुत अच्छा लगता है। आईपीएल अध्यक्ष ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के प्रयासों से हमें विश्व का सबसे बेहतरीन सुंदर शानदार स्टेडियम हिमाचल में मिला है। यहां पर अधिक से अधिक क्रिकेट मुकाबले हों इस पर काम किया जा रहा है। विश्व कप के पांच मुकाबले यहां पर हुए। अगले महीने यहां पर भारत-इंग्लैंड का टेस्ट मैच हो रहा है। आने वाले दिनों में आईपीएल के मुकाबले होंगे। उन्होंने कहा कि जब एक क्रिकेट का मैच यहां होता है तो व्यापारी वर्ग को करोड़ों रुपए का व्यापार 1 दिन में होता है। 

राज्यसभा चुनाव में भाजपा के हर्ष महाजन जीते, क्रॉस वोटिंग पर CM बोले , कोई ईमान ही बेच दे तो क्या कर सकते हैं

शिमला. मंगलवार को राज्यसभा की सीट के लिए हुए चुनाव में भाजपा के हर्ष महाजन ने चुनाव जीत लिया है। इससे पहले  हिमाचल में एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए हुए बहुचर्चित चुनाव का मुकाबला टाई हो गया था।। दोनों दलों कांग्रेस व भाजपा को 34-34 वोट मिले थे । भाजपा ने बीमार चिंतपूर्णी के विधायक सुर्दशन बबलू के वोट पर आपत्ति जताई थी।  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपा पर कांग्रेस विधायकों के खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया है। उल्लेखनीय है कुल 9 विधायकों ने क्रास वोटिंग की है।

राज्यसभा चुनाव में मिली हार के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि जिन लोगों ने कांग्रेस पार्टी के चुनाव चिन्ह पर भाजपा को हराकर विधायक का रुतबा पाया, यदि उन्होंने ही ईमान बेच दिया, तो क्या किया जा सकता है। हिमाचल की संस्कृति ऐसी नहीं थी। सरकार से नाराजगी होती रहती है। विरोधाभास भी होता है, लेकिन राजनीति में ईमान नहीं बेचा जाता। हिमाचल की जनता सब जानती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब भी 34 कांग्रेस के विधायकों ने कई तरह के प्रलोभन मिलने के बावजूद पार्टी का साथ दिया है। इन्हें भी इस तरह के प्रलोभन दिए गए थे, जिनकी हिमाचल में कल्पना भी नहीं की जा सकती, लेकिन 34 विधायक पार्टी के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के छह विधायकों से हमारा संपर्क नहीं हो रहा।

शिमला से भागा हत्या का आरोपी हरियाणा में किसान आंदोलन में जाकर छिप गया था , पुलिस ने पकड़ा

शिमला. शिमला के मॉल रोड पर पुलिस के रिपोर्टिंग रूम के सामने युवक की गंडासे से हत्या करने वाले आरोपी को शिमला पुलिस ने पकड़ लिया है। शिमला पुलिस की टीम ने हत्या के आरोपी को हरियाणा के सिरसा से गिरफ्तार किया है। आरोपी को पकड़ कर शिमला लाया जा रहा है। बताया जा रहा … Read more

अनुराग ठाकुर बोले, कांग्रेस ने जनता को ठगा, अब जनता कांग्रेस को ठेंगा दिखाकर बाहर करेगी

हमीरपुर . शनिवार को हमीरपुर भाजपा मंडल द्वारा आयोजित त्रिदेव सम्मेलन में उपस्थित त्रिदेवों को संबोधित करने के पश्चात केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि  उत्तरप्रदेश की जनता ने नेहरू गांधी परिवार की चार-चार पीढ़ियों को सांसद बनाकर लोकसभा में भेजा है । खुद वायनाड से चुनाव जीतने के बाद  राहुल गांधी ने बदले में उत्तरप्रदेश के लोगों की बुद्धि पर ही प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दिया था। जो खुद अपना होश खो बैठे हैं किस अवस्था में क्या बयान देते हैं और उसके बाद हंसी का पात्र बनते हैं। अबकी बार कांग्रेस  उत्तर प्रदेश से अपना खाता तक भी नहीं खोल पाएगी।अनुराग ठाकुर ने कहा भाजपा कार्यकर्ताओं का राजनीतिक दल है जिसमें सबसे बड़ी भूमिका ही संगठन और कार्यकर्ता की होती है। पार्टी के त्रिदेव वह कार्यकर्ता होते हैं जो मतदान केंद्र को सशक्त करते हैं और अबकी बार त्रिदेव ऐसा संकल्प लेकर चले हैं कि जैसे प्रधानमंत्री मोदी ने धारा 370 को धराशाई किया है ठीक उसी तरह हर पोलिंग बूथ पर पार्टी के पक्ष में  370 वोट अधिक बढ़ाने की मुहिम हम सब मिलकर चलाएंगे ताकि हर पोलिंग बूथ पर इतना रिकॉर्ड वोट पार्टी को पड़े कि भाजपा 370 सीटें और एनडीए 400 सीटें जीते।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि  कांग्रेस का चेहरा जनता में बेनकाब हो चुका है कांग्रेस ने जनता को ठगा है अपने ही किये वायदों से कांग्रेस मुकर गई है। जनता के बीच प्रियंका गांधी के वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें उन्होंने अपने भाषण में कहा था की पांच पांच लाख सरकारी नौकरियां देंगे और कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में लिखा था कि 5 लाख सरकारी नौकरियां देंगे और अब मुख्यमंत्री और बाकी अन्य नेता मुकर गया जो अपने आप ही दर्शाता है कि  कांग्रेस वाले वोट लेने से पहले कुछ भी बोलते हैं और वोट लेने के पश्चात मुकर जाते हैं और ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। 2003 में जब इन्होंने सरकार बनाई तब इन्होंने कहा था हर घर से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देंगे जो नहीं दी।  2012 में जब इन्होंने सरकार बनाई तब कहा कि हर बेरोजगार को बेरोजगारी भत्ता देंगे पर दिया नहीं। 2022 में सरकार बनने से पहले कहा हम ₹2 किलो गोबर और ₹100 किलो दूध खरीदेंगे और 5 लाख सरकारी नौकरियां देंगे पर दी नहीं , यही नहीं ₹1500 महीना प्रदेश की महिलाओं को देने का वायदा इन्होंने किया था पर दिया नहीं। लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं अब वही लोग कांग्रेस को ठेंगा दिखाकर बाहर का रास्ता दिखाएंगे।  प्रदेश में पहले भी कांग्रेस की सरकार रही है तभी भाजपा ने ही लोकसभा चुनाव जीते हैं और अब भी भाजपा ही चुनाव जीतेगी।

JNV डुंगरी हमीरपुर के मेहुल अत्री व सूरज प्रजापति क्रिकेट में एसजीएफआई के लिए चयनित

हमीरपुर. जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी जिला हमीरपुर के दो छात्रों का क्रिकेट में एसजीएफआई (स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया)के लिए चयन हो गया है। विद्यालय के प्राचार्य विक्रम कुमार ने बताया कि अंडर-17 में इस विद्यालय के सूरज प्रजापति  और अंडर -19 में मेहुल अत्री  का एसजीएफआई के लिए चयन हो चुका है। प्रारंभिक चरण … Read more

नशे से बिखरती जिंदगी , सिर्फ बेबसी और लाचारी, जहन्नुम बनी पति पत्नी की जिंदगी

हमीरपुर. नशा आज के दौर का एक ऐसा विषय और समस्या बन गई है जिसकी हर मंच से चर्चा हो रही है। युवाओं को विभिन्न तरीकों से जागरूक करने का प्रयास भी किया जा रहा है लेकिन इसके मामले घटने के बजाए लगातार बढ़ रहे हैं। वक्त के साथ-साथ बदले नशे के स्वरूप की लत … Read more

फर-फर करती आई फरवरी, जड़-जड़ जाड़ा साथ लाई फरवरी, प्रदेश में बारिश- बर्फबारी

शिमला. हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बीच ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात और मैदानी इलाकों में बारिश का क्रम लगातार जारी है। गुरुवार को प्रदेश की राजधानी शिमला समेत धर्मशाला, चंबा, कुल्लू इत्यादि जगहों पर सीजन का पहला हिमपात हुआ। मनाली में पिछली रात से बर्फ गिरने की सूचना है। बर्फ देखकर पर्यटकों के साथ  कारोबारियों और किसानों-बागवानों के चेहरे भी खिले हैं।

जानकारी है कि कुल्लू में अधिकांश सडक़ें बंद होने के चलते प्रशसन ने 2 फरवरी को स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक मनाली-केलंग, सैंज-लुहरी राष्ट्रीय राजमार्ग समेत प्रदेश में 240 के करीब मार्ग बंद हो गए हैं। इनके अलावा कई जगहों पर बिजली के ट्रांसफार्मर भी बंद होने से विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है।  सिरमौर को छोडक़र सभी जिलों में खूब बारिश होने की सूचना है।

अगले तीन दिन मौसम ऐसा ही रहने के आसार.. 
मौसम विभाग की ओर से शिमला, चंबा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल-स्पीती, मंडी और कांगड़ा जिला की ऊंची चोटियों पर भारी हिमपात का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के मुताबिक 2 फरवरी को प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम साफ रहेगा जबकि तीन और चार फरवरी को फिर से बारिश और बर्फबारी होगी।

 

error: Content is protected !!