केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की कार्यप्रणाली पर आखिर क्यों चुप्पी साध गए कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन रंजीत

सुजानपुर . प्रदेश में होने जा रहे उपचुनाव में सबसे हॉट सीट माने जा रही सुजानपुर से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे कैप्टन रंजीत ने शनिवार को उस वक्त सबको हैरान कर दिया जब केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया। दरअसल कांग्रेस का टिकट मिलने के बाद कैप्टन रंजीत राणा शनिवार को सुजानपुर में पत्रकारों से रूबरू हुए थे। वे कांग्रेस का टिकट मिलने पर कांग्रेस हाई कमान और प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह का धन्यवाद जता रहे थे तभी जब उनसे हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की कार्यप्रणाली के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह इस बारे में कुछ भी नहीं कहना चाहते। कैप्टन का यह जवाब सुनते ही उनके साथ खड़े कांग्रेस संगठन के जिला अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी व कैबिनेट मंत्री यादवेंद्र गोमा के चेहरे मानो एकदम से उतर गए।

 

आपको बता दें कि कैप्टन रंजीत राणा ने वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव सुजानपुर से भाजपा की टिकट पर लड़ा था और ऐसा कहा जाता है कि हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल से उनकी काफी नजदीकियां रही है। ऐसे में कैप्टन की चुप्पी ने जहां कई सवाल खड़े कर दिए हैं वहीं भारतीय जनता पार्टी व BJP के प्रत्याशी राजेंद्र राणा को बैठे बिठाये एक मुद्दा दे दिया है

जयराम ठाकुर सत्ता में रहते पांच साल सोए रहे और पेपर बिकते गए, सिरमौर में गरजे मुख्यमंत्री

राजगढ़ (सिरमौर)। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को सिरमौर जिला के राजगढ़ में कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार विनोद सुल्तानपुरी के लिए पहली जनसभा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को बख्शना नहीं है। जनक्रांति के रूप में 1 जून को भाजपा के खिलाफ बटन दबाएं। चारों लोकसभा व छह विधानसभा की सीटें कांग्रेस की झोली में डालें ताकि भाजपा की खरीद फरोख्त की राजनीति के खिलाफ पूरे देश में कड़ा संदेश जाए। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को अब सत्ता की बहुत भूख सता रही है, मुख्यमंत्री रहते वह पांच साल सोए रहे और पेपर बिकते गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र को खत्म होने से जनता ही बचा सकती है। वोट से चुनी सरकार को नोटों के दम पर गिराने की साजिश रचने से बड़ी लोकतंत्र की हत्या और नहीं हो सकती। 75 साल में अगर लोकतंत्र जिंदा है तो कांग्रेस की नीतियों के कारण है। अगर आज एक चाय बेचने वाला व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री है तो यह कांग्रेस की नीतियों से संभव हुआ है।

 

ठाकुर सुखविंदर सिंह ने कहा कि पच्छाद क्षेत्र की जनता का साथ मांगने आया हूं, जब जनबल और भगवान साथ हैं तो फिर भाजपा की सरकार गिराने की साज़िशों से घबराने वाला नहीं हूं। महाराष्ट्र और कर्नाटक में पैसे के दम पर सरकार गिराने की भाजपा की साजिश सफल हो गई, लेकिन हिमाचल में इनकी कोशिश सिरे नहीं चढ़ी। भविष्य में इन्हें वोट के जरिये ऐसा सबक सिखाएं कि पूरे देश में हिमाचल मिसाल बने। जनता कोई भी क्रांति ला सकती है, इसलिए इस बार वोट की क्रांति लाएं और 1 जून को उसका अंत करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विनोद सुल्तानपुरी ईमानदार व साफ छवि के हैं। इनके पिता छह बार सांसद रहे, कोई उनका ईमान खरीद नहीं सका। विनोद को संसद में पहुंचाएं ताकि वह आपकी आवाज बुलंद कर सकें। आपके वर्तमान सांसद सुरेश कश्यप ने क्षेत्र का विकास नहीं करवाया, आपदा में विशेष राहत पैकेज लाने के लिए प्रधानमंत्री से मिलने की हिम्मत तक नहीं जुटा पाए। भाजपा के तीनों सांसदों ने आपदा में सरकार का साथ नहीं दिया न ही प्रधानमंत्री को उत्तराखंड व गुजरात के भुज की तर्ज पर विशेष राहत पैकेज के लिए एक चिट्ठी लिख सके।

जनसभा में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, विधायक अजय सोलंकी, पूर्व स्पीकर गंगू राम मुसाफिर, पच्छाद से पूर्व प्रत्याशी दयाल प्यारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनंद परमार, मुख्यमंत्री के ओएसडी रितेश कपरेट, युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इत्यादि मौजूद रहे।

पटका पहनते वक्त उतरा था बिकाऊ विधायकों का चेहरा

मुख्यमंत्री ने कहा कि ईमान बेचने वाले छह पूर्व विधायकों का चेहरा भाजपा का पटका पहनते समय उतरा हुआ था। जमीर बेचने की शिकन उनके चेहरों पर थी। एक बिकाऊ विधायक तो ऐसे हैं, उनके बिकने से दो दिन पहले मैंने लाहौल विधानसभा क्षेत्र के केलांग से इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि के 1500 रुपये महिलाओं को देने की शुरूआत की। तब तो वह मेरे बड़े कसीदे पढ़ रहे थे। हमारी सरकार चुनाव देखकर राजनीति नहीं करती। हमने तिब्बत की सीमा से सटे लाहौल से इसलिए 1500 रुपये की योजना की शुरूआत की ताकि वहां के निवासियों को लगे कि वे देश का अभिन्न अंग हैं।

error: Content is protected !!